
खंडवा| सुशील विधानी| पंधाना विधायक राम दांगोरे ने बुधवार को राज्य के कृषि मंत्री कमल पटेल से भोपाल में मुलाकात की| इस दौरान उन्होंने पंधाना विधानसभा क्षेत्र को लेकर चर्चा की। पंधाना विधायक राम राम दांगोरे ने सिंगोट उप मंडी, बोरगांव उप मंडी, कुमठी में सब्जी मंडी का प्रस्ताव रखा। साथ ही पिछले 2 सालों से बंद छैगांव माखन की कृषि मंडी को भी चालू करने की बात कही।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा लॉकडाउन के बाद छैगांव माखन कृषि मंडी को चालू किया जाएगा। साथ ही 2 करोड़ रुपए की लागत से पंधाना विधानसभा में किसान कांप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इस पर पंधाना विधायक राम दांगोरे ने कृषि मंत्री कमल पटेल का आभार व्यक्त किया।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

