खंडवा में मिला एक कोरोना पॉजिटिव, परिजनों समेत डॉक्टर भी होंगे क्वारंटाइन

खंडवा में मिला एक कोरोना पॉजिटिव, परिजनों समेत डॉक्टर भी होंगे क्वारंटाइन

खण्डवा/सुशील विधानी

बुधवार को खण्डवा जिले के एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव आई है ।खण्डवा के इस व्यक्ति के परिवार द्वारा मार्च माह में विदेश यात्रा की गई थी, इस कारण से यह व्यक्ति पहले से ही होम क्वारेंटाइन था। होम क्वारेंटाइन के दौरान इस व्यक्ति में बुखार के लक्षण पाए जाने से इसके सेम्पल मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लेब में जांच के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज को जिला चिकित्सालय के कोविड केअर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। इसी के साथ परिवारजनों के अलावा उनके संपर्क में आने वाले डॉक्टर को भी क्वारेंटाइन किया जा रहा है। इस कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर के आसपास के क्षेत्र का सर्वे चिकित्सा विभाग के दल द्वारा आज से किया जायेगा। साथ ही इस मरीज व उसके परिवारजनों के गत दिनों सम्पर्क में आने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी एकत्रित की जायेगी। कलेक्टर  ने बताया कि इस मरीज के घर के आसपास के क्षेत्र को कंटेन्मेंट एरिया घोषित कर वहां बाहरी लोगों के आवागमन को पूर्णतः प्रतिबंधित करते हुए वहां की दुकानों को भी पुर्णतः बन्द रखा जाएगा। ताकि संक्रमण का खतरा न रहे ।उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की है कि घबराने की कोई जरूरत नही है। कोरोना पॉजिटिव मरीज की हालत अभी बेहतर है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews