नमाज के लिए मस्जिद जा रहे इमाम और नमाजी पर हमला, आँखों में मिर्ची झोंककर चाकू से किए वार, आरोपी फरार

indore news

Khandwa -Attack on Imam and Namazi : मध्यप्रदेश के खंडवा में अज्ञात बदमाशों ने एक मस्जिद के इमाम और नमाजी पर चाकू से हमला कर उन्हे गंभीर रूप से घायल कर दिया, बदमाशों ने इन दोनों की आँखों में पहले इरची झोंकी और फिर उन पर चालू से ताबड़ तोड़ वार कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समाज के लोग मौके पर पहुँच गए, दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, घटना रविवार रात 8 बजे की है।  इमाम नमाज पढ़ाने मस्जिद जा रहे थे, उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला बोला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इमाम को चाकू लगने की खबर पूरे शहर में फैल गई, जिसके चलते जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है जिसके बाद पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है।

आँखों में झोंकी मिर्ची 

पुलिस के अनुसार अंजनी टॉकीज क्षेत्र की मोहम्मदी मस्जिद के इमाम हुजैफा उर्फ़ फरदीन निवासी दुबे कॉलोनी और एक अन्य नमाजी मोहम्मद तलहा निवासी कुंडलेश्वर के साथ रविवार रात लगभग 8:00 बजे आंखों में मिर्ची डालकर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया। दोनों युवकों ने अराओपियों से खुद को बचाने का प्रयास किया लेकिन आँखों में मिर्ची की वजह से वह कुछ नहीं कर पाए और आरोपी उन्हे चाकू मारकर फरार हो गए।

शहर काजी ने पुलिस अधीक्षक से की मांग 

घटना की जानकारी मिलते ही सनसनी फैल गई। घायलों को देखने शहर काजी अस्पताल पहुंचे। वही माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया वही पुलिस अधीक्षक भी घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे। शहर काजी ने पुलिस अधिकारियों से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है, उन्होंने कहा कि जानबूझकर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, ऐसे में पुलिस जल्द कार्रवाई करें वरना समाज सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews