मिनी वाटर पार्क में जब पुरस्कार से नवाजे गए बेस्ट कपल

मिनी वाटर पार्क में जब पुरस्कार से नवाजे गए बेस्ट कपल

खंडवा। सुशील विधानि।  

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल डीलर्स एसोसिएशन का पहला गणतंत्र दिवस मिलन समारोह विगत दिवस संपन्न हुआ।गुरुवार को यह समारोह एक मिनी वाटर पार्क में आयोजित किया गया।चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में सभी सदस्य सपरिवार शामिल हुए। संस्था ने पहली बार इस प्रकार का आयोजन किया,जिसमें काफी अच्छा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे प्रारंभ हुआ।स्वल्पाहार के पश्चात पारिवारिक परिचय दिया गया उपस्थित सदस्यों ने बैठक प्रारंभ की वहीं बच्चों ने वाटर गेम्स का आनंद लिया।सपरिवार उपस्थित सदस्यों में महिला वर्ग ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम गेम्स और प्रतियोगिताएं आयोजित कर समारोह का आनंद लिया।बैठक में सदस्यों ने कई विषयों पर विचार-विमर्श भी किया। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि प्रति वर्ष गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस नियमित रूप से मनाया जाएगा।इन दोनों राष्ट्रीय पर्वों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे साथ ही साथ परिवार मिलन समारोह आयोजित होगा।

अन्य कई विषयों पर भी विचार विमर्श किया गया।इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें 1 वर्ष के बच्चे से लेकर 75 वर्ष तक के बुजुर्ग ने भी हिस्सा लिया।कुल मिलाकर लगभग 150 सदस्य आयोजन में शामिल हुए।कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण भी हुआ,जिसमें विभिन्न गेम्स और बेस्ट बेबी,बेस्ट कपल,बेस्ट फिट कपल,सबसे वरिष्ठ सदस्य,वाटर गेम्स,बेस्ट फैमिली,बेस्ट ड्रेस आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को लगभग 60 पुरस्कार प्रदान किए गए।समारोह के अंत में वंदे मातरम का गायन भी किया गया।संरक्षक घनश्यामदास शाह ने संचालन किया और आभार अध्यक्ष द्वारकादास गोलानी ने माना।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews