यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली साइकिल रैली

यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली साइकिल रैली

खंडवा, सुशील विधानी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस और शहर के युवा खिलाड़ी तथा पत्रकार एक साइकिल रैली में सम्मिलित हुए। खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस जागरूकता रैली को रवाना किया गया। इसमें बच्चों ने भी सहभागिता की।

पुलिस लाइन क्षेत्र से शुरू होकर रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुलिस लाइन पर जाकर समाप्त हुई। इसके जरिए आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। डीएसपी संतोष कोल ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने के लिए दूसरे सप्ताह में जनता को विभिन्न माध्यमों
से जागरूक किया जा रहा है। नियमों का पालन न करने वाले वाहन स्वामी व चालक के विरुद्ध ओवर स्पीडिंग, नशे की हालत में ड्राइविंग, गलत साइड ड्राइविंग, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, हेलमेट व सीट-बेल्ट न धारण करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस साइकिल रैली के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण परियार, नगर पुलिस अधीक्षक ललित गठरे आदि उपस्थित थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews