BJP विधायक की गुहार-इन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी करें सरकार

BJP विधायक की गुहार-इन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी करें सरकार

खंडवा।सुशील विधानी।

पंधाना के विधायक राम दागोरे ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री कमल पटेल से गुहार लगाई कि मेरे विधान सभा क्षेत्र पंधाना अन्तर्गत अरबी एवं प्याज की फसलो की समर्थन मुल्य पर खरीदी करें ।इसको लेकर एक आवेदन भी दिया गया जिसमें कहा गया कि मेरे विधान सभा क्षेत्र पंधाना अन्तर्गत प्याज एवं अरबी की फसलो का अत्यधिक मात्रा में उत्पादन होता है ।

यह फसलें दिल्ली , झासी एवं मुम्बई जैसे अन्य राज्यो के व्यापारियो द्वारा खरीदी की जाती है । लेकिन इन किसानो की अरबी और प्याज की फसलो का व्यापारियो द्वारा उचित मुल्य नहीं दिया जाता जिससे किसान अत्यधिक परेशान है व किसान हितेसी सरकार आने से सरकार से समर्थन मुल्य पर इन फसलो की खरीदी की मांग की जा रही है । अतः महोदय जी से निवेदन है कि किसानो की परिशांनियो को संज्ञान में रखते हुऐ उक्त फसलो को समर्थन मुल्य पर खरीदी करने का कष्ट करे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews