कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह की तबियत में सुधार, पीपीई किट में डाली अपनी तस्वीर

कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह की तबियत में सुधार, पीपीई किट में डाली अपनी तस्वीर

खंडवा, सुशील विधानी। कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह इन दिनों इंदौर के अरविंदो अस्पताल में उपचाररत हैं। विजय शाह ने पीपीई किट में अपना फोटो निकालकर, इस पर किल-कोरोना लिख कर लोगो को कोरोना के प्रति सावधान किया है।

अपने इलाज के इस दौरान मंत्री विजय शाह ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिन रात कड़ी मेहनत कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के नागरिकों और अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि कोरोना से डरे नहीं, बल्कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सबसे पहले मास्क लगाने पर ध्यान दें। बाहर निकले तो सोशल डिस्टेंस का पालन अनिवार्य रूप से करें। आवश्यकता होने पर हाथ सैनेटाइज करें या साबुन से धोएं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन में वन मंत्री श्री शाह के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हरसूद विधानसभा के ग्राम आशापुर हनुमान मंदिर पर उनके समर्थकों ने 1100 बार हनुमान चालीसा पाठ कर हवन पूजन किया है। उन्होंने कहा कि वन मंत्री कुंवर विजय शाह अब स्वस्थ हो रहे हैं और जल्द ही वह कोरोना पर विजय प्राप्त कर हम सबके साथ होंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews