
खंडवा। कुश्ती और ताइक्वांडो में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका है। खेलों में प्रवेश के लिए खेल प्रशिक्षण केंद्र खंडवा में 10 फरवरी को गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया में 11 से 18 साल तक की उम्र के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इस चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों का शारीरिक एवं संबंधित खेल के बारे में परीक्षण किया जाएगा इस परीक्षण में लंबी कूद, गोला फेक, वर्टिकल जंप, टेस्ट होंगे।इस चयन प्रक्रिया गठित समिति के समक्ष में किया जाएगा। भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रभारी सोमेश्वर राव ने बताया की चयनित समिति में जिला खेल अधिकारी रुचि मिश्रा भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रभारी सोमेश्वर राव ताइक्वांडो एवं कुश्ती संघ के पदाधिकारी के साथ साथ संबंधित खेल का प्रशिक्षक भी रहेंगे।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

