खण्डवा। सुशील विधानी। मदर्स डे के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की महिला बाल विकास व महिला षक्ति को वीडियो एप्प के माध्यम से लाईव चर्चा की गई। इस लाइव चर्चा के लिए प्रदेष के खण्डवा महिला बाल विकास की चलाई जा रही लाडली लक्ष्मी योजना को खंडवा जिला सहित लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत कुल 10 जिलों का चयन किया गया। जिला खण्डवा से लाड़ली लक्ष्मी योजनांतर्गत लाभांवित हितग्राही बालिका की माता पूजा पति पंकज वर्मा निवासी दादाजी वार्ड, खण्डवा भी वीडियो एप्प के माध्यम से लाईव चर्चा में महिला बाल विकास अधिकारी अंशुबाला मसीह व पूजा वर्मा शामिल हुई। लाईव चर्चा में मुख्यमंत्री चौहान द्वारा पूजा वर्मा से चर्चा की गई तथा इनकी बालिका कु. भूमिका वर्मा जो कि मात्र 2 माह की है, का आवेदन लाड़ली लक्ष्मी योजनांतर्गत स्वीकृत करते हुए राशि रू. 1,18,000 का ई-प्रमाण पत्र भी जारी किया गया। साथ ही हितग्राही बालिका की उज्जवल भविष्य की कामना की।
खंडवा की बेटी को CM ने मदर्स डे पर दिया गिफ्ट
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






