भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने मांधाता आएंगे सीएम, जनता से कमल खिलाने का करेंगे अनुरोध

भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने मांधाता आएंगे सीएम, जनता से कमल खिलाने का करेंगे अनुरोध

खंडवा, सुशील विधाणी। भाजपा संगठन में कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है और बीजेपी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जांबाज कार्यकर्ताओं की बदौलत ही दिल्ली में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और देश के कई प्रांतों में भाजपा की सरकार चल रही है। किसी भी चुनाव के समय भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ तन-मन-धन से चुनाव कार्य में लग जाता है और भाजपा प्रत्याशी को जिताने में अहम भूमिका निभाता है ये कहना है बीजेपी प्रवक्ता सुनील जैन का। मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने आगे बताया कि प्रदेश में 3 नवंबर को 28 स्थानों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। खंडवा संसदीय क्षेत्र में भी मांधाता विधानसभा एवं नेपा विधानसभा में चुनाव होने जा रहे हैं। दोनों स्थानों पर भाजपा को विजयश्री प्राप्त हो इस हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सक्रिय है और विगत दिनों मांधाता के साथ ही नेपा विधानसभा क्षेत्र में भी प्रभावी आमसभा को संबोधित करते हुए जनता से कमल खिलाने का अनुरोध कर चुके हैं।

भाजपा प्र्र्रत्याशी नारायण पटेल के समर्थन में 8 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मूंदी में कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देकर रूबरू चर्चा करेंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल को चुनाव में विजयश्री प्राप्त हो इस हेतु सांसद नंदकुमारसिंह चौहान लगातार चुनावी मैदान में उतर कर गांव-गांव में जनसंपर्क कर रहे हैं। सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के साथ ही चुनाव प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा, जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, कृषि मंत्री कमल पटेल, विधायक राम दांगोरे, नरेन्द्र तोमर के साथ तीनों मंडलों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता सक्रियता के साथ चुनाव कार्य में लगे हुए हैं। 8 अक्टूबर गुरूवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, सांसद नंदकुमारसिंह चौहान मूंदी और पुनासा की बूथ स्तरीय समिति के कार्यकर्ताओं से चुनाव कार्य को लेकर रूबरू होकर चर्चा करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews