कलेक्टर व एसपी ने किया होम आइसोलेट मरीजों के घरों का निरीक्षण

कलेक्टर व एसपी ने किया होम आइसोलेट मरीजों के घरों का निरीक्षण

खंडवा, सुशील विधानी। खंडवा में 8 अप्रैल से आगामी आदेश तक रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी रहेगा। ये कर्फ्यू रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा वही प्रत्येक रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस बीच प्रशासन की टीम ने शहर को ऐसे कोरोना मरीजों के घर के बाहर पहुंचकर जायजा लिया, जो होम आइसोलेटेड (home isolated) हैं।

ये भी देखिये – वन मंत्री का फर्नीचर ले जा रहे वाहन को रोक पैसों की मांग, वनरक्षक पर आरोप

कलेक्टर अनय द्विवेदी व खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने एसडीएम खण्डवा ममता खेड़े के साथ शहर के ऐसे कोरोना संक्रमित मरीज जो कि वर्तमान में होम आइसोलेशन में है, उनके घरों के बाहर पहुंचकर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने इन मरीजों के घर के बाहर 4-5 स्थानों पर पोस्टर लगाने के निर्देश दिए, ताकि आसपास के नागरिकों को इसकी जानकारी रहे और वे संक्रमण से बचाव के लिए सतर्क रहें। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान आनंद नगर व बाहेती कॉलोनी का दौरा कर होम आइसोलेशन वाले कोरोना संक्रमित मरीजों व उनके परिजनों से चर्चा की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। कलेक्टर ने मरीजों व उनके परिजनों से कहा कि कोई भी समस्या होने पर कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेंटर के दूरभाष क्रमांक पर फोन लगाकर बताएं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews