कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल ने संभाला निगम प्रशासक का पद

कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल ने संभाला निगम प्रशासक का पद

खंडवा। सुशील विधानि।

शहर स्वच्छ व सुंदर बने हम सबका दायित्व है और लगातार हम शहर को सुंदर बनाने की ओर अग्रसर हैं। यातायात एवं अन्य समस्याओं का निदान आवश्यक हैं। समय-समय पर हमारी समीक्षा होती रहती है और प्लान भी इसके लिए बने हैं। स्वच्छता को लेकर कार्य रेटिंग टीम अभी शहर में है, इनके चले जाने के बाद हमारे बने हुए प्लान पर हम तेज गति से कार्य शुरू कर देंगे। साथ ही नगर पालिक निगम के नवीन कार्यालय का कार्य भी शीघ्र शुरू करवाएंगे ताकि एक ही स्थान पर निगम के सारे विभाग, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहकर शहरवासियों की समस्या का निदान कर सके।

शासन के आदेशानुसार नगर निगम प्रशासक का आज मैंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है और कोशिश करूंगी कि प्रतिदिन निगम कार्यालय पहुंचकर हमारे द्वारा बनाए प्लान अनुसार कार्य कर सकूं। यह बात जिला कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल ने नगर निगम में प्रशासक का पदभार ग्रहण करने के पश्चात कही। सुनील जैन ने बताया कि मप्र शासन के आदेशानुसार गुरूवार को कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल ने 5.30 बजे निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर कक्ष में प्रशासक का चार्ज ग्रहण किया।

इस अवसर पर आयुक्त हिमांशु सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर निगम प्रशासक तन्वी सुन्द्रियाल को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नंदा भुलावे कुशरे, एसडीएम श्री संजीव केशव पांडे, आयुक्त हिमांशु सिंह, उपायुक्त दिनेश मिश्रा, सुनील जैन ने निगम प्रशासक श्रीमती सुन्द्रियाल का स्वागत कर बधाई दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews