कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, बंधक विधायकों को रिहा करने की मांग

कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, बंधक विधायकों को रिहा करने की मांग

सुशील विधानी।खंडवा।

स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा बैंगलोर में बंधक बनाये गये 20 विधायकों को रिहा कराने और कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह तथा अन्य नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौपा। जिस में कहा गया है कि इन विधायकों को परिवार के साथ ही अन्य किसी से बात नही करने दी जा रही है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन विधायकों को जबरन बंधक बनाकर अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है। उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में आने से रोका जा रहा है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष से भी नही मिलने दिया जा रहा है। इन विधायकों से जबरन इस्तीफ़ा लिखवाकर विधानसभा अध्यक्ष को भेजे गए है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह लोकतंत्र की हत्या है । कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि भाजपा नेताओं के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायकों के निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं की ओर से हमारी मांग है कि इन सभी बंधक 20 विधायकों को तत्काल रिहा कराया जाए ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews