खंडवा में कोरोना कहर, बीते रात से अब तक सामने आए 21 कोविड के मरीज

पूर्व मुख्यमंत्री

खंडवा, सुशील विधाणी। प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर अपने चरम पर है। आए दिन कोरोना के प्रदेश में हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे है। अब तक मध्यप्रदेश में कोरोना के 88 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके है। वहीं कोरोना खंडवा में भी जमकर कहर बरपा रहा है। कल रात से अब तक कोरोना के कुल 21 मरीज सामने आ चुके है। मार्च से लेकर अब तक खंडवा में कुल 1 हजार 182 मरीज सामने आ चुके है।

वहीं एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह ट्रुनॉट मशीन की जांच रिपोर्ट में 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये मरीज ग्राम आरूद, सुरगांव जोशी, सर्वोदय कॉलोनी व गणेश तला के निवासी हैं। इसके अलावा रविवार रात में 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं , ये मरीज सर्वोदय कॉलोनी,रामेश्वर,चीरखदान, श्री कृष्ण सरोवर कॉलोनी, वेकुण्ठ नगर, सांई नगर सांई मंदिर के पास माता चौक, सराफा जैन धर्मशाला के पास खण्डवा, हरवंशपुरा मूंदी, शास्त्री नगर, गणेश तलाई, विट्ठल मंदिर के सामने, बादशाह नगर, खानशाहवली, ग्राम खालवा, सेक्टर नम्बर 5 हरसूद, ग्राम गुड़ी बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सामने, ग्राम गुड़ी सिंगोट, देवलामाफी, बादशाह नगर, सुरगांव एवं पंधाना के निवासी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews