बारिश से खराब हुई फसल, दुखी किसान ने की आत्महत्या

बारिश से खराब हुई फसल, दुखी किसान ने की आत्महत्या

KHANDWA NEWS : अतिवृष्टि के चलते फसल खराब होने से दुखी किसान ने आत्महत्या कर ली, मामला खंडवा की पंधाना विधानसभा के गांव गोराडिया का है, यहाँ एक आदिवासी किसान ने अपनी खराब फसल देखने के बाद आत्महत्या कर ली। अतिवृष्टि के कारण मृतक किसान की चार एकड़ की सोयाबीन फसल खराब हो गई थी। पहले से लाखों रूपए का कर्ज चढ़ा हुआ था, वहीं 3 बेटियां हैं, जिनकी एक-दो साल के भीतर शादी होना थी। परेशान किसान ने गांव के बाहर एक नीम पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।

लगाई फांसी 

मृतक किसान पंढरी पिता बंशीलाल भील  3 लाख रुपए का कर्जा था। परिजनों की माने तो लगातार उसे कर्ज चुकाने के लिए भी परेशान किया जा रहा था, मौसम की मार से किसान की फसल नष्ट हो चुकी थी। किसान पंढरी ने मौत को गले लगाने से पहले अपनी फसल देखी, उसके बाद उसने गांव के पास नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ग्रामीणों ने पंधाना पुलिस को सूचना दी। किसान का एक बेटा और 3 बेटियां हैं। इधर, खंडवा जिले में किसान की आत्महत्या का यह दूसरा मामला है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews