मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष

ओंकारेश्वर, सुशील विधानी। मौनी अमावस्या (Moni Amavasya) के मौके पर गुरुवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की पवित्र नगरी (Holy City) ओंकारेश्वर (Omkareshwar) में पवित्र स्नान के लिए लोगों की आस्था उमड़ी हुई दिखाई दी। सुबह से ही घंटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान और दान कर पुण्य का लाभ लिया। तिथि विशेष पर एक दिन पहले ही पुण्य की डुबकी के लिए आसपास के जिलों से भी श्रद्धालुओं ओंकारेश्वर पहुंच गए थे।

सूर्य को दिया अर्घ्‍य
बसों और निजी वाहनों से यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने ठंड होने के बावजूद खुले में ही आराम किया और आधी रात के बाद नर्मदा के घाटों पर पहुंच कर पवित्र स्नान किया। इस दौरान सभी ने स्‍नान दान के साथ सूर्य को अर्घ्‍य देकर सुख और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान और भोलेनाथ के दर्शन कर ओंकार पर्वत की परिक्रमा भी लगाई।

हर-हर महादेव से गूंज उठा मंदिर परिसर
मुख्य मंदिर ओंकारेश्वर-ममलेश्वर महादेव पर भक्तों ने नर्मदा जल चढाकर शिवोपासना की, साथ ही अन्‍य प्रमुख मंदिरों में भी लोगों ने दर्शन पूजन किए। ज्योतिर्लिंग भगवान् ओंकारेश्वर-ममलेश्वर मंदिर में सुबह से ही आस्‍था की भीड़ देखी गई और हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।

घाटों पर तैनात रहे गोताखोर और होमगार्ड के जवान
मौनी अमावस्या पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए एसडीएम चंदर सिंह सोलंकी ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए थे। घाटों के साथ ही मंदिर परिसर और प्रमुख स्थानों पर पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई थी। नगर परिषद के गोताखोर और होमगार्ड के जवान भी घाटों पर मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews