
ओंकारेश्वर। सुशील विधानि।
सुधा शक्ति जनकल्याण समिति ओंकारेश्वर द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गांव-गांव जाकर गरीबों को गर्म कपड़े व कंबल बांटे गए। समिति के जया मालाकार ने बताया कि सर्दी के मौसम में वनवासी महिला-पुरुष बच्चे सहित गरीब असहाय लोग बिना गर्म कपड़ों के राते गुजर रहे हैं। सर्दी से बचाने के लिए गर्म कपड़े एवं कंबल आदी बांटकर समिति द्वारा मानव सेवा का प्रयास किया है। ओंकारेश्वर बांध डूब प्रभावित वन एवं ग्रामीण क्षैत्र में जरूरतमंदों के गर्म कपड़े, कम्बल आदि बांटे गये। इस दौरान गांव वालों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने को कहा। इस मौके पर समिति सदस्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

