आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो पहिया वाहन सहित लाखों रुपए की अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो पहिया वाहन सहित लाखों रुपए की अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

खंडवा, सुशील विधानी

जिले में लगातार अवैध शराब पर आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी खंडवा व्हीएस सोलंकी के मार्गदर्शन में अवैध रूप से मदिरा के निर्माण,धारण, परिवहन, विक्रय, संग्रहण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 13 अगस्त को आबकारी टीम द्वारा ग्राम डोडवाडा में एक दो पहिया वाहन पर आरोपी पवन हेमनानी और अनिल घोघडे को 6 पेटी देशी शराब मसाला का परिवहन करते हुए पकड़ा गया था।

उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर दोनो आरोपियो को न्यायालय मे पेश किया गया, जहां से उन्हे जेल भेजा गया। विशेष अभियान के तारतम्य में  17 अगस्त को पुनासा तहसील के ग्राम चांदेल के समीप नर्मदा बैकवाटर के किनारे अलसुबह कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग द्वारा ट्रेक्टर से जंगल के दुर्गम रास्तो से होते हुए अवैध शराब की भट्टियों तक पहुंच कर कार्रवाई की गई।

जंगलो से बैकवाटर किनारे अलग-अलग जगहों से ड्रमों में भरकर रखा हुआ करीब 2,400 किलो महुआ लहान तथा 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा लावारिस स्थिति में जब्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जब्त महुआ लाहन का सैम्पल लिया जाकर मौके पर नष्ट किया गया।

जब्त देशी मदिरा, कच्ची हाथ भट्टी मदिरा महुआ लाहन तथा दो पहिया वाहन की अनुमानित कीमत रुपये 1,72,500 रुपए के लगभग है। उक्त कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक, दीपक रोकड़े, शेर सिंह मोरे, अंकित सोलंकी,आबकारी मुख्य आरक्षक श्यामलाल बंसोड़, तेरसिंह सोलंकी, आबकारी आरक्षक प्रेमलाल गाठिया, श्रवण रावत, राजू डुडवे आदि का सराहनीय योगदान रहा। अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाया जा रहा विशेष अभियान सतत जारी रहेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews