आबकारी विभाग ने जब्त की अवैध शराब, दो आरोपी फरार

आबकारी विभाग ने जब्त की अवैध शराब, दो आरोपी फरार

खंडवा, सुशील विधानी। जिलेभर में अवैध शराब का गौरखधंधा चल रहा है। आबकारी विभाग द्वारा समय समय पर कार्रवाई की जाती रही है लेकिन उसके बाद भी अवैध शराब बेचने वालों के हौसले बुलंद हैं। बताया जाता है कि खरगोन जिले से बड़े पैमाने पर अवैध
शराब खंडवा जिले के ग्रामों तक पहुंच रही है। अब आबकारी विभाग ने अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में लाखों की अवैध शराब सहित आरोपियों को पकड़ा गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद जिले में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बेची जा रही शराब पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने कार्रवाई आरंभ कर दी है। इसी के तहत देर रात्रि मुखबिर की सूचना पर खंडवा आबकारी विभाग ने आबना नदी के पास दो युवकों को अवैध रूप से ले जाई जा रही देसी शराब कीमत 50000 जब्त की है। आरोपियों ने बताया कि यह शराब खरगोन जिले से ला रहे थे। बड़े पैमाने पर खरगोन जिले की शराब खंडवा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बेची जा रही है। आबकारी विभाग को मुखबिर की सूचना मिलते ही आबकारी विभाग ने तुरंत दबिश देकर लाखों रुपए की शराब जप्त की है। इश दौरान आरोपी दीपक चौधरी और सागर चौधरी भाग गये। वही मुखबिर की सूचना पर अन्य
दूसरी जगह खेत में मनोज नाम का एक व्यक्ति को और पकड़ा उसके पास से भी अवैध शराब जब्त की। कुल 13 पेटी अवैध शराब आबकारी ने जप्त कर प्रकरण दर्ज किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews