कीचड़ से सनी सड़क पर लोट लगाते हुए जनसुनवाई में पहुंचा किसान, कलेक्टर से कहा – साहब… दबंगो से जमीन छुड़ा दो!

पीड़ित किसान जनसुनवाई में पहुंचने से पहले एसडीएम कार्यालय गया था। उसका आरोप है कि उसकी सुनवाई नहीं हुई इसलिए वह एसडीएम कार्यालय से कीचड़ से पटी सड़क पर लेटते हुए कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई में शामिल होने पहुंचा।
khandwa news

Khandwa News : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में जनसुनवाई के दौरान अजब गजब नजारा देखने को मिला है। एक किसान एसडीम ऑफिस से जमीन पर कीचड़ के बीच लेटते हुए जिला कलेक्टर ऑफिस तक जनसुनवाई में पहुंचा। किसान की मांग थी कि उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है । उसने कई जगह आवेदन दिया लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। एसडीम के सामने भी गुहार लगाई लेकिन उसकी समस्या का हल नहीं हुआ । इसलिए उसने विरोध स्वरूप यह तरीका अपनाया। आज जनसुनवाई के समय किसान अपने विकलांग पिता के साथ कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन लेकर पहुंचा। कलेक्टर ने जल्द ही समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया है।

क्या है पूरा मामला

खंडवा के सेहजला ग्राम में रहने वाले किसान श्याम आज को जनसुनवाई में कीचड़ से सनी हालत में पहुंचा। पीड़ित किसान जनसुनवाई में पहुंचने से पहले एसडीएम कार्यालय गया था। उसका आरोप है कि उसकी सुनवाई नहीं हुई इसलिए वह एसडीएम कार्यालय से कीचड़ से पटी सड़क पर लेटते हुए कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई में शामिल होने पहुंचा। किसान खंडवा के ग्राम सेहजला का रहने वाला है। उसका कहना है कि उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”998291315″]

इधर जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि एक किसान जनसुनवाई में आए थे। उनकी समस्या थी कि उनकी जमीन का सीमांकन नहीं हो रहा है। उनकी जमीन पर किसी ने अतिक्रमण कर लिया है। मैंने एसडीएम को अवगत करा दिया है। अगले 7 से 10 दिन में उसकी समस्या का समाधान हो जाएगा। जिला कलेक्टर का कहना है कि मेरे संज्ञान में या मामला पहली बार आया है।
खंडवा से सुशील विधाणी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”998291921″]

[dgv_vimeo_video id=”998292335″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews