वन विभाग को बड़ी कामयाबी, अवैध सागौन के साथ 7 आरोपियों को पकड़ा

वन विभाग को बड़ी कामयाबी, अवैध सागौन के साथ 7 आरोपियों को पकड़ा

खंडवा, सुशील विधानी। सोमवार को वन विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली। पिकअप वाहन में भूसे के बोरों के पीछे सागौन के लट्टे छिपाकर ले जा रहे सात आरोपियों को टीम ने घेराबंदी कर दबोचा। सागौन की कीमत डेढ़ लाख से अधिक बताई जा रही है।

मुखबिर द्वारा वनरक्षक संजय रघुवंशी को सूचना दी गई कि छनेरा की ओर से पिकअप वाहन सागौन लट्ठे लेकर आ रहा है। सूचना पर अरविंद चौहान रेंजर मुंदी एवं दिनेश ठाकुर रेंजर पुनासा के निर्देशन में संजय रघुवंशी वनरक्षक द्वारा सनावद की ओर पिकअप वाहन का पीछा किया गया। दूसरी ओर से पुनासा के वन स्टाफ ने भी शासकीय वाहन से पीछा किया। पहले पिकअप को दोनों ओर से घेर लिया गया। अपराधियों द्वारा वाहन को भगाने की कोशिश की गई परंतु सनावद टोल पर वन स्टॉप द्वारा पिकअप को रोक लिया। जिसमें बैठे 7 आरोपियों द्वारा भागने की कोशिश की गई परंतु स्टाफ ने सूझबूझ दिखाकर सभी आरोपियों को धर दबोचा। वाहन में सागौन प्रजाति के 13 नग लट्ठे=2.268 घन मीटर कीमत डेढ़ लाख से अधिक भरे हुए थे जिन्हें भूसे की बोरियों से ढंक कर रखा हुआ था। आरोपियों मंजूर, इब्राहिम उर्फ काका, सरीफ निवासी टीटगांब अमीर निवासी खंडवा अन्य 2
से आरे एवं अन्य औजार भी जब तक किए गए। आरोपियों द्वारा सागौन लकड़ी वन परीक्षेत्र
सिंगाजी की सड़ियापानी बीट से काट कर लाना बताया। वाहन एवं आरोपियों को पूछताछ हेतु उप वन मंडल कार्यालय पुनासा लाया गया। जहां से कार्यवाही पश्चात आरोपियों को वन परीक्षेत्र अधिकारी सिंगाजी को आगामी पूछताछ हेतु सौंपा गया। इस कार्यवाही में संजय रघुवंशी वनरक्षक, सत्यम सक्सेना वनरक्षक, संदीप तिरोले वनरक्षक, देवेंद्र चौहान वनरक्षक, अशोक शर्मा वनरक्षक, सियाराम सिंह वनरक्षक, अवधेश त्रिपाठी वनरक्षक, बलवान सिंह सोलंकी वनरक्षक, दीपेंद्र श्रीवास वनरक्षक एवं नंदाजी सुरक्षा श्रमिक की सराहनीय भूमिका रही।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews