
खंडवा, सुशील विधानी। इन दिनों प्रदेश में उपचुनाव का माहौल है। हर कोई अपनी अपनी पिच पर खेल रहा है। कोई राजनीतिक बयानबाजी की गेंद फेंक रहा है तो कोई बल्ले से पलटवार कर रहा है। इस तरह राजनीतिक खेल की बिसात जमकर बिछी हुई है।
लेकिन मंगलवार को राजनीति की पिच पर खेलने वाले अरुण यादव ने असल में बल्ला थाम लिया। दरअसल वो नेपानगर में उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के साथ नामांकन फॉर्म जमा करने पहुंचे थे। लौटते समय एक ग्राउंड में उन्होने कुछ लोगों को क्रिकेट खेलते देखा तो वो खुद को रोक नहीं पाए और उतर गए मैदान में। अपने बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री को आया देख वहां मौजूद लोग भी काफी खुश हुए और कुछ देर तक सबने जमकर क्रिकेट खेला। यहां अरूण यादव को खेलता देख समझ आया राजनीति के माहिर खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान में भी खूब चौके-छक्के लगाते हैं।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

