गोलमाल बाबा स्थित रपटे पर फिर हुआ हादसा, तेज पानी में बहा युवक

Dhar Accident

खंडवा, सुशील विधानी। गुरुवार को हुई तेज बारिश फिर एक हादसे का कारण बन गई।कब्रिस्तान रोड स्थित गोलमाल बाबा पर बना रपटा फिर खतरनाक साबित हुआ और सब्जी बेचकर घर लौट रहा युवक तेज बहाव में बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे। तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जगह जगह युवक की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। खबर लिखे जाने तक कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई पुलिस बल के साथ युवक को नदी किनारे खोज रहे थे।

पुलिस के मुताबिक जोएब पिता नईम निवासी घासपुरा नई मस्जिद के पास सब्जी बेचकर घर लौट रहा था तभी लंबे पुलिया के पास बने रपटे मैं ठेला सहित बह गया। एक डंपर चालक ने उसे बचाने की कोशिश भी की लेकिन पानी का बहाव अधिक होने के कारण वह जोएब को बचा नहीं सका। बता दें कि लगभग 20 दिन पहले संत रविदास वार्ड निवासी भारत बोयत भी इसी रपटे से गिरकर बह गया था, जो आज तक नहीं मिला।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews