कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

खंडवा, सुशील विधानी

खंडवा बांबे बाजार बस स्टेशन रोड पर रेडीमेड दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है| धुंआ उठता देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को बुला लिया। चूंकि आग कपड़े की रेडीमेड दूकान में लगी थी, जिससे काफी सामान जल कर खाक हो गया।

बाजार के रेडीमेड कपड़े की दुकान में एकाएक आग लग गई। जिसमें देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान में फैल गई। जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। बॉम्बे बाजार बस स्टेशन रोड पर स्थित रेडीमेड दुकान में आग लगी थी|

बता दें कि घटना रात 9:40 की है। जब दुकान मालिक दुकान बंद कर घर को निकले थे कि कुछ देर बाद ही दुकान में आग लगने की खबर उन्हें मिली। सूचना मिलते ही वह वापस दुकान पर पहुंचे तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। जिसके बाद आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। वहीं सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दुकान मालिक के अनुसार इस आग में उसका लाखों का माल जलकर राख हो गया। जानकारी लगते ही सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जवान भी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू करने के लिए मशक्कत करने लगे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews