शहादत पर आपत्तिजनक FB पोस्ट, बीजेपी नेता ने कमेंट में लिखा- बिल्कुल सत्य

bjp

खंडवा, सुशील विधानी। तमिलनाडु हेलिकॉप्टर क्रैश (Tamil Nadu helicopter crash) के दौरान सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS chief Bipin Rawat) सहित वीर सैनिकों की शहादत पर आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करने वाले जयस नेता के खिलाफ खंडवा पुलिस (Khandwa Police) ने मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन इसी पोस्ट पर अपने कमेंट के माध्यम से सहमति जताने वाले बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

यह भी पढ़े.. शर्मनाक: शहादत का जश्न, बीजेपी विधायक ने कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

खंडवा के जयस नेता दुर्गेश वास्कले ने सीडीएस प्रमुख बिपिन रावत सहित 13 लोगों की हेलीकॉप्टर हादसे में हुई मृत्यु के बाद FB पोस्ट किया था जिसमें शहादत को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी गई थी। मामला जैसे ही मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Narottam Mishra) की जानकारी में आया, उन्होंने पुलिस को तत्काल इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए और पुलिस ने खुदरी गांव के रहने वाले दुर्गेश वास्कले के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए और 156 बी के तहत कार्रवाई की। इन धाराओं में देशद्रोह व सांप्रदायिक भावना भड़काने सहित मामले होते हैं।

यह भी पढ़े.. MP School: 11वीं-12वीं के छात्रों को लेकर प्राचार्यों को ये निर्देश जारी, उल्लंघन पर कार्रवाई

इतना ही नहीं, पुलिस ने वास्कले को तत्काल गिरफ्तार भी कर लिया। लेकिन वास्कले की पोस्ट पर ‘बिल्कुल सत्य’ लिखकर कमेंट करने वाले बीजेपी आईटी सेल (BJP IT Cell) के प्रमुख इंदर पटेल के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। बीजेपी के जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल का कहना है कि वह मामले की जानकारी ले रहे हैं और पार्टी के आला पदाधिकारियों को भी इससे सूचित करा रहे हैं। मामले की शिकायत करने वाले पंधाना के बीजेपी विधायक राम डांगोरे (BJP MLA Ram Dangore) का कहना है कि यह जानकारी सामने आई है कि BJP नेता ने भी इस मामले में टिप्पणी की है और पार्टी के पदाधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews