पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

खंडवा।सुशील विधानी।

जिले के आशापुर से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शक के चलते पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया घटना इतनी देनी थी कि देखने वालों की रूह कांप गई पति ने इतनी बेरहमी  से पत्नी का गला रेत दिया  जिस से घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से पुलिस को फोन लगाया और घटना को कबूल किया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद खंडवा पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी पति की पहचान 45 वर्षीय संजय पिता करण सिंह लववंशी के तौर पर हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया गया है घटना किन कारणों से हुई है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

जब इस विषय में हमने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि पति अपनी पत्नी पर शक करता था कि उसके किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है इसी के चलते उसने हत्या की आरोपी पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था। जिसके चलते दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुए । इसी बीच आरोपी पति ने मंगलवार दोपहर दरांती से कई वार कर पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews