दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने ड्राइवर की बेरहमी से हत्या की,शहर में हड़कंप

दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने ड्राइवर की बेरहमी से हत्या की,शहर में हड़कंप

खंडवा/सुशील विधानी

सोमवार की सुबह की शुरूआत शहर में एक हत्याकांड से हुई। सुबह के समय घासपुरा स्थित मालगोदाम के पास एक 55 वर्षीय ड्रायवर अब्दुल हफीज शेख निवासी घासपुरा महाराणा प्रताप वार्ड की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय मृतक हफीज पेशे से ड्रायवर था। सोमवार सुबह जब वह मालगोदाम पहुंचा तो अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक कर चाकुओं से हमला किया और जब वह घायल होकर जमीन पर गिर गया तो भागने से पहले आरोपियों ने उसे गोली मार दी। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और घायल को अस्पताल ले जाने की मशक्कत शुरू हो गई। घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी अनुसार हमलावर एक बाईक पर मास्क लगाकर आए थे। बताया जा रहा है कि हमलावर दो थे और जिस बाइक से वह वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे उस पर नंबर भी नहीं लिखे थे। फिलहाल पुलिस ने आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है। और शहर की नाकाबंदी कर दी है। पुलिस की मुस्तैदी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

कौन है अब्दुल हफीज
दरअसल जिस तरह से आरोपियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है, कई सवाल खड़े हो रहें हैं। हत्या के तरीके से लग रहा है कि आरोपी सिर्फ हत्या के मकसद से ही आए थे। जानकारी अनुसार 55 वर्षीय अब्दुल हफीज पेशे से ड्रायवर है। उसके परिवार में चार बेटे हैं। मृतक को जानने वालों के अनुसार हफीज के घर में इसी सप्ताह बेटे की सगाई का कार्यक्रम होना था।

न धमकी न विवाद
मृतक के परिजनों के अनुसार हफीज का किसी से कोई विवाद नहीं था। सरल व शांत स्वभाव का हफीज के साथ ऐसे कैसे हो गया, सभी सदमे में हैं। मृतक के परिजन रोते-बिलखते आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने मीडिया को बताया कि हफीज का किसी कोई विवाद था न ही उसे ऐसी कोई धमकी मिली थी।

क्षेत्र के बदमाश पुलिस की रडार पर
हत्याकांड के बाद से पुलिस ने क्षेत्र के बदमाशों की कुंडली खंगालना शुरू कर दी है। अपराध के तरीके को देखकर पुलिस अनुमान लगा रही है कि कौन बदमाश इस हत्याकांड से जुड़े हो सकते हैं। दरअसल पुलिस के लिए परेशानी यह है कि पुराने बदमाश तो पुलिस की निगाह में हैं। अगर नये बिगड़ैल बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है तो पुलिस को समय लग सकता है। फिलहाल पुलिस की जांच तो यही इशारा कर रही है कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

इनका कहना है
खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि सुचना मिली थी की दोपहर तक़रीबन 12.30 बजे हाफिज नाम के व्यक्ति जो मॉल गोदाम में ड्राइवर और हम्माली का काम करते हैं। इनके ऊपर चाकू से हमला हुआ हैं और गोली भी लगी हैं। जिन्हें अस्पताल लाया गया था जहां उनकी मौत हो गई। कुछ संग्दिग्ध हमारी नजर में आए हैं CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। और जो लोग मौके पर थे उनसे भी पूछताछ की जा रही हैं। सभी टीमें लगा दी गई है आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews