महिला बैरक में घुसकर अश्लील हरकतें करने वाला आरआई निलंबित

महिला बैरक में घुसकर अश्लील हरकतें करने वाला आरआई निलंबित

सुशील विधानी/खंडवा। आरआई राहुल देवलिया को अश्लील हरकतें करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले जिला पुलिस लाइन में सुबह चार बजे रक्षित निरीक्षक राहुल देवलिया ने पुलिस लाईन स्थित महिला बैरक में जाकर महिला कर्मचारियो के साथ अभद्र व्यवहार किया।

इस बारे में शिकायत मिलने पर खंडवा पुलिस अधीक्षक द्वारा राहुल देवलिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया तथा इसकी जांच का जिम्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा को सौंपी गई। सीमा अलावा द्वारा  प्राथमिक जांच के दौरान महिला बैरक में रहने वाली पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई और उनके बयान लिये गए । जाँच के बाद पाया गया कि तत्कालीन रक्षित निरीक्षक राहुल देवलिया ने एक महिला सूबेदार के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार किया और फिर महिला आरक्षकों के बैरक में जाकर उनके साथ भी अश्लील व्यवहर किया। इससे पहले भी देवलिया पर हरदा मेंं एक महिला आरक्षक के साथ जबरदस्ती करने का आरोप लग चुका है जिसकी विभागीय जांच भी हुई थी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ  धारा 354 , 354 क , 456 भादवि के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews