कमलनाथ के मंत्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे

कमलनाथ के मंत्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे

खंडवा। सुशील विधानी।
मध्यप्रदेश सरकार के दो बड़े और अहम विभागों के मंत्रियों का वाहन हादसे का शिकार हो गया है। हादसे के समय मंत्री भी वाहन में सवार थे। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। दुर्घटना के समय वाहन में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ ही प्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव भी सवार थे।

मूंदी में आयोजित जय किसान फसल ऋण माफी योजना के किसान सम्मेलन में मध्य प्रदेश सरकार के ये दोनों मंत्री उपस्थित हुए थे। किसान सम्मेलन में कृषि मंत्री सचिन यादव और प्रदेश के स्वास्थ्य तथा खंडवा के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट उपस्थित थे। इसके साथ ही मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद अरुण यादव, मांधाता विधायक नारायण सिंह पटेल भी यहां मौजूद रहे। कार्यक्रम से लौटते वक्त दोनों मंत्री एक ही कार में सवार हो गए। पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव भी इस कार में थे।

बताया जाता है कि ये दोनों मंत्री खंडवा के नागचून क्षेत्र में बने हेलिपेड की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी कार से एक स्कार्पियों कार टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंत्रियों की कार के पिछले हिस्से से स्कार्पियो टकराई। हालांकि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीें पहुंचा। कार सवार दोनों मंत्री और पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव बाल-बाल बच गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews