लूट के बाद सबूत मिटाने घर में लगा देता था आग, सब्जी बेच करता था रेकी

लूट के बाद सबूत मिटाने घर में लगा देता था आग, सब्जी बेच करता था रेकी

खंडवा ।सुशील विधानी।

खंडवा पुलिस को आखिर सबसे बड़ी सफलता मिल ही गई शहर में कई घटनाओं को लूट का अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं कहने को यह सब्जी बेचने का काम करता था दिन में सब्जी बेचता था और रात में लोगों के घरों में लूट की घटना को अंजाम देता था और घटना के बाद आरोपी साक्ष्यों को मिटाने के लिए घरों में आग लगा देता था यह बात पत्रकारों से चर्चा के दौरान खंडवा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिव दयाल सिंह ने कही उन्होंने कहा कि वसीम पिता रहीम बीड़ी 30 वर्ष शहर शहर सहित ग्रामीण अंचलों के थानों में 20 से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है और 20 से अधिक केस दर्ज है और 1 दर्जन से अधिक मामले इसने अभी कबूल किए हैं आरोपी काफी शातिर है आखिर क्यों आग लगा देता था और क्यों बम का उपयोग करता था इसकी भी जांच की जा रही है एन एस के तहत इसे अन्य जिले में शिफ्ट किया जाएगा और आरोपी पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है आरोपी का सहयोगी राशिद कबाड़ी से माल जप्त किया गया है लगभग ₹200000 से अधिक का आरोपी सब्जी बेचने का कार्य करता था और कई घटनाओं को इसने रेकी करके कालोनियों में जाकर दिन में घरों को देखता था और रात में घटना को अंजाम देता था मूवी रोड पुलिस ने काफी मेहनत करके इस आरोपी को पकड़ा है।

पूर्व की घटना पर नजर डाले तो
दो मकानों में चोरी के बाद उन्हें आग के हवाले करने वाले बदमाशों को सुराग आखिर पुलिस को मिल ही गया । इस मामले ने पुलिस को उलझा रखा था ।मोघट थाना पिछले कुछ समय से लूट, चेन स्नेचिंग और चोरी के मामलों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। थाना क्षेत्र में बदमाश एक तरह से खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आजाद नगर और गायत्री कॉलोनी में दो मकानों में चोरी के बाद आग लगाने की घटना को मंगलवार दो दिन हो गए हैं। इन दो दिनों में पुलिस को जांच में एक भी सुराग नहीं मिला था लेकिन पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिव दयाल सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन कर इस मामले को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी मोहनसिंह सिंगोरे व उनके अधीनस्थ पुलिस अधिकारी मामले में जांच में बड़ी कामयाबी मिली । लेकिन पुलिस अधीक्षक महोदय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आज चोर सलाखों के पीछे हैं।आरोपी ने घरों से जो माल चोरी किया था वह बरामद हुआ है इस प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक और विभिन्न थानों के प्रभारी उपस्थित थे

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews