खंडवा के सलाई में 12 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू, पिछले 10 दिनों से दहशत में थे ग्रामीण

खंडवा के सलाई गांव में बन विभाग की टीम ने 12 फिट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया। ये पिछले 10 दिनों से ग्रामीणों के मवेशियों को अपना शिकार बना रहा था। इसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।
Khandwa

खंडवा जिले के सलाई गांव में पिछले 10 दिनों से 12 फीट लंबा एक विशालकाय अजगर ग्रामीणों की दहशत का कारण बना हुआ था। इतने दिनों से वह गांव के आसपास घूम रहा था और बकरियों और कुत्तों को अपना शिकार बन रहा था। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ था कि कहीं वह किसी इंसान पर हमला न कर दे।

अब आखिरकार ग्रामीणों को अपने इस डर से छुटकारा मिला है। वन विभाग की टीम ने इस अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है। जानकारी मिली थी वो लकड़ी की टाल में बैठा हुआ है और वहीं से उसका रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू की वीडियो भी सामने आई है।

लकड़ी की टाल में बैठा था अजगर

भारी बारिश के बीच गांव के।किसान देवेंद्र की लकड़ी की टाल में अजगर बैठा हुआ मिला। ग्रामीणों को पहले तेज और गहरी सांस की आवाज सुनाई दी और जब मौके पर देखा तो लड़कियों के बीच अजगर बैठा हुआ था। उसे देखते हैं हर जगह अफरा तफरी मच गई और तत्काल वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सलाई के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

जानवरों का कर रहा था शिकार

ग्रामीणों का कहना है कि लकड़ी की टाल में बैठकर अजगर रात होने का इंतजार कर रहा था ताकि जानवरों को अपना शिकार बना सके। पिछले कुछ दिनों से वो लगातार किसानों के मवेशियों का अपना शिकार बन रहा था। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि वन विभाग को पहले भी सूचना दी गई थी लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई जिसकी वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। वहीं वन विभाग की ओर से बरसात के मौसम में सांप या किसी अन्य वन्य जीव के दिखने पर खुद उसे पकड़ने की कोशिश न करने और विभाग को सूचना देने की अपील की है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews