सावधान, अब हल्दी भी हुई मिलावट की शिकार

सावधान, अब हल्दी भी हुई मिलावट की शिकार

खंडवा, सुशील विधानी| खानपान की चीजों में मिलावट (Adulteration) के रूप में लोगों को धीमा जहर परोसा जा रहा है| आपकी भोजन की थाली तक यह मिलावट पहुँच चुकी है| लोगों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ सरकार ने अभियान शुरू किया है| इसी अभियान के तहत प्रदेश के खंडवा (Khandwa) में पुलिस (Police) ने मिलावट कर मसाले बनाने वाले कारखाने पर छापा मारा। यहां घटिया चावल पीसकर उसमें पीला रंग मिलाकर हल्दी बनाई जा रही थी। इसके अलावा गरम मसाला, धनिया, मिर्च आदि भी मिलावट कर बेचे जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, थाना मोघटरोड़ एवं थाना कोतवाली की टीम ने शुक्रवार को नकली हल्दी पावडर, धनिया पावडर, मिर्च पावडर व गरम मसाला बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है| थाना प्रभारी मोघटरोड़ बीएल अटोदे को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि कल्लनगंज क्षेत्र में शब्बीर हुसैन उम्र 48 साल , निवासी कल्लनगंज खंडवा की दुकान पर नकली हल्दी जैसा बेचना प्रतीत हो रहा है । जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक ललित गठरे ने संयुक्त टीम बनाकर खाद्य विभाग के अधिकारी राधेश्याम गोले को साथ में लेकर मौके पर दबिश दी ।

पुलिस के छापे में हल्दी के पैकेट, मिर्च के पैकेट, धनिया पावडर के पैकेट मिले, जिसपर दुकान संचालक शब्बीर से पूछताछ करने पर बताया कि उसका मसाला पीसने का कारखाना मानसिंग मील क्षेत्र में स्थित है । जिस पर से थाना प्रभारी कोतवाली बीएल मण्डलोई के साथ उक्त स्थान पर पहुंचकर फैक्ट्री में दबिश दी गई एवं मौके से हल्दी पावडर में मिलावट करते हुये हीरालाल नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया|

लाल रंग, चावल, मक्का का आंटा मिलाकर बनाता था हल्दी
पूछताछ पर उसने बताया कि वह हल्दी पावडर का वजन बढ़ाने के लिये लिये लाल रंग, चावल, मक्का का आटा मिलाता था । खाद्य विभाग की टीम ने मौके से सेम्पल एकत्रित किये है| थाना कोतवाली एवं थाना मोघटरोड पर धारा 420,269,272.273 भादवि एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 51.54 : 56.57 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । मानसिंग मील स्थित फैक्ट्री से पिसी हल्दी लगभग 10 क्विंटल, खड़ी हल्दी लगभग 25 क्विटल, खड़ा धनिया लगभग 10 क्विंटल, पीसा धनिया लगभग 8 क्विंटल, मक्का, 5 विवंटल, चावल लगभग 1 क्विंटल, लाल रंग 4 किलो मिला ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews