पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, 3 की मौत, 1 की हालत गंभीर, नागलवाड़ी से लौट रहे थे खंडवा

खंडवा के हरसूद थाना इलाके में बड़ी दुर्घटना देखने को मिली। यहां कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई है।
Khandwa

खंडवा के हरसूद थाना क्षेत्र में आशापुर चौकी क्षेत्र में जोगीबेड़ा के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। दरअसल यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 1 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायलों में से 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक की हालत नाजुक है।

इस हादसे में हुई टक्कर के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। ये बताया जा रहा है कि ये लोग नागलवाड़ी दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद वापस हरसूद लौट रहे थे। तभी जोगीबेड़ा के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना जैसे ही आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 को दी तुरंत ही आशापुर चौकी से हेड कांस्टेबल लोकेश हिरवे और डायल 112 के पायलट दीपेश यादव मौके पर पहुंचे। हरसूद थाने से हेड कांस्टेबल हरिप्रसाद और पायलट सैयद अली भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों और डायल 112 की टीम ने घायलों को कार से निकाल कर हरसूद अस्पताल पहुंचाया।

3 की मौत एक गंभीर

जैसे ही इन घायलों का अस्पताल पहुंचाया गया डॉक्टर ने हरसूद के रहने वाले विष्णु उर्फ भूरा को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक वह हरसूद के फील गुड चौराहा पर चाय की दुकान चलाते थे। वहीं कर सवार रितेश, रोहित और सूरज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें से दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इन सभी को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई थी।

आज के बाद आशापुर चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। कार कैसे अनियंत्रित हुई और पेड़ से टकरा गई इसकी जांच की जा रही है। मामला विवेचना में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews