Khandwa- कचरे के ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Khandwa- कचरे के ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

खंडवा, सुशील विधानी। लोहारी नाका क्षेत्र में एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ये शव एक बच्ची का है। बताया जाता है कि सफाईकर्मी जब क्षेत्र की सफाई करने गया तो उस दौरान उसे नवजात बच्ची का शव दिखाई दिया। सफाईकर्मी ने डायल हंड्रेड सिटी कोतवाली को घटना की सूचना दी। घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है।

बच्ची का शव मिलने से इस घटना के पीछे इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि कहीं बेटी होने के कारण तो नन्ही जान को इस हाल में नहीं पहुंचाया गया। लोगों को जब कचरे के बीच नवजात शिशु का शव मिला तो यहां स्थानीय रहवासियों की भीड़ लग गई।सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर क्षेत्रवासियों से जानकारी ली। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम करवाकर पता लगाएंगे कि बच्ची की मौत का कारण क्या है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews