MP Breaking News

खंडवा में किसानों के खेत बने चोरों का निशाना, कहीं मोटर तो कहीं तार की चोरी

खंडवा के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों मोटर तार चोरों ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। यह चोर लगातार किसानों के कुएं में लगी मोटरों और मोटर के तार की चोरी कर रहे हैं। किसानों ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की है।
Khandwa

खंडवा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में किसान इन दिनों अपने खेतों पर लगी पानी की मोटरों के तार चोरी होने की परेशानी का सामना कर रहे हैं। पंधाना थाना क्षेत्र के ग्राम जामली खुर्द में पानी की मोटरों के तार चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इन किसानों ने अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

यहां हैरान करने वाली बात यह है कि पानी की मोटरों के तारों की चोरी केवल एक या दो किसानों के खेत से नहीं बल्कि दो दर्जन से ज्यादा किसानों के खेतों में हुई है। चोर बेखौफ होकर इन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और किसानों को अपने खेती से जुड़े कामों को करने में परेशानी का सामना करना पड़ है।

चोरी हो रहे मोटर के तार

अपने खेत से मोटर के तार चोरी होने की शिकायत नितेश पटेल, गजानंद पटेल, लोकेश पटेल, संतोष पटेल और शांतिलाल पटेल ने पंधाना थाने में दर्ज करवाई है। किसानों का कहना है कि जब वह खेतों पर पहुंचे तो कुओं में लगी पानी की मोटरों के तार गायब थे। जब आसपास के किसानों से पूछताछ की गई तब यह जानकारी सामने आई है कि चोरों ने एक या दो नहीं दो दर्जन से ज्यादा किसानों की मोटरों के तार चुरा लिए हैं। इन किसानों ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर चोरों को पकड़ने की मांग की है।

मोटर पर भी हाथ साफ

मोटर के तार चुराने के साथ-साथ जिले के छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी में कुछ किसानों के कुएं में लगी पानी की मोटरों पर भी हाथ साफ किया गया है। यहां गोपाल पटेल सहित पांच किसानों के खेतों में बने कुओं से तार के साथ-साथ मोटर भी चोरी की गई है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही इन चोरी की वारदातों को देखकर ये आशंका जताई जा रही है की तार चुराने वाला गिरोह एक ही हो सकता है, जो लगातार किसने टारगेट करने का काम कर रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
खंडवा में किसानों के खेत बने चोरों का निशाना, कहीं मोटर तो कहीं तार की चोरी