खंडवा टापू पर फंसे 4 युवक, SDRF ने रात भर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, सुबह सुरक्षित निकाला बाहर

खंडवा के हांडीकुंडी पिकनिक स्पॉट पर नदी के बीच बने टापू पर फंसे 4 युवकों का एसडीआरएफ की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इन्हें बाहर निकालने के लिए गुरुवार शाम 6 बजे से लेकर रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
Khandwa

खंडवा जिले के हरसूद रोड पर मौजूद प्रसिद्ध हांडीकुंडी पिकनिक स्पॉट पर 4 युवक सूक्ता और आबना नदी के बीच बने टापू पर फंस गए। दरअसल, गुरुवार शाम हुई यह बारिश की वजह से नादिनका जलस्तर अचानक बढ़ गया। इस वजह से छात्रों युवक बीच धारा में बने एक टापू पर फंस गए।

इन चारों युवकों को बाहर निकालने के लिए SDRF, पुलिस और जिला प्रशासन का अमला रात भर डटा रहा। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर शुक्रवार सुबह 5 बजे के करीब इन युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

घूमने पहुंचे थे युवक

बता दें कि ये युवक पिकनिक स्पॉट पर घूमने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।।चारों तरफ उफनता पानी था जिससे युवकों का किनारे पर लौटना असंभव था। ऐसे में आसपास मौजूद लोगों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही शुरू हुआ रेस्क्यू

जानकारी के मुताबिक शाम करीब 6 बजे पुलिस कंट्रोल रूम और पुलिस को ये सूचना मिली कि नदी का जल स्तर बढ़ाने की वजह से चार युवक टापू पर फंस गए हैं। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची। नदी का बहाव तेज था साथ ही फिसलन और अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू अभियान चलाना चुनौतीपूर्ण बन गया था।

आधुनिक तकनीक का लिया सहारा

कई तरह की परेशानी के बावजूद प्रशासन ने सतर्कता और धैर्य के साथ अपना अभियान जारी रखा। सबसे पहले रस्सियों की मदद से मोटर बोर्ड को टापू तक पहुंचाने की कोशिश की गई। लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण यह संभव नहीं हो पाया। इसके बाद आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए ड्रोन की सहायता से युवकों तक लाइफ जैकेट पहुंचाए गए। इसके बाद ड्रोन के जरिए युवकों तक खाना और पानी भी पहुंचाया गया। रात भर मोबाइल की सहायता से उनसे संपर्क रखते हुए सुरक्षित रहने और ना घबराने को कहा गया।

सुबह सुबह बाहर निकल पाए युवक

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों की नजर लगातार नदी के जलस्तर और मौसम पर थी। रेस्क्यू सुरक्षित बना रहे हैं इसके लिए सुक्ता बांध से अतिरिक्त पानी नहीं छोड़े जाने के लिए अधिकारियों से समन्वय भी किया गया। जब जल स्तर में थोड़ी कमी आई तो इंदौर और खंडवा की संयुक्त एसडीआरएफ टीम में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रस्सियों की सहायता से मोटरबोट को टापू तक पहुंचाया गया। सुबह 5 बजे के लगभग टीम मोटरबोट की सहायता से चारों युवकों को बाहर निकालने में सफल हुई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews