अंतरराज्जीय गिरोह के चारों शातिर बदमाश गिरफ्तार, डेढ़ किलो सोना जब्त

अंतरराज्जीय गिरोह के चारों शातिर बदमाश गिरफ्तार, डेढ़ किलो सोना जब्त

खंडवा ।सुशील विधानी।
नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लूट व ठगी करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के चारों बदमाश चैन्नई पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं । चैन्नई की पुलिस द्वारा इनसे पूछताछ की जाएगी । पुलिस ने आरोपितों को ट्रांजिक रिमांड पर लिया है । चैन्नई के अलग अलग थानों में सात से अधिक लूट के प्रकरणों में आरोपित नामजद है । कुछ ही दिन पहले बदमाशों ने चैन्नई केसी – टू ऐलिफेंट गेट थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया था । इंदौर पुलिस भी आरोपितों से पूछताछ कर सकती है । भोपाल के हनुमान गंज और इंदौर के सराफा बाजार में आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया था ।

गुरुवार को चैन्नई से डीएसपी लक्ष्मण अपने साथ पांच पुलिसकर्मियों को लेकर खंडवा पहुंचे । सुबह से चैन्नई पुलिस ने कोतवाली थाने में आमद दे दी थी । थाने में नगर पुलिस अधीक्षक ललीत गठरे , टीआई बीएल मंडलोई से डीएसपी लक्ष्मण ने आरोपित अब्बू हैदर अली पिता हाजी अली ( 52 ) , मेहंदी हसन पिता राहत अली ( 46 ) , शाहीद पिता रफीक ( 33 ) और हसन पिता आजम सैयद ( 21 ) सभी निवासी संजय नगर क्षेत्र भोपाल को लेकर जानकारी ली । इसके बाद उन्होंने सीटूऐलिफेंट गेट थाना में चारों आरोपितों पर दर्ज अपराध के बारे में बताया । उन्होंने बताया कि आरोपितों पर सात से अधिक केस दर्ज है । अंतरराज्जीय गिरोह के चारों शातिर बदमाशों को शुक्रवार को चैन्नई ले जाया गया ।

चैन्नई से 6 पुलिसकर्मी आरोपितों को ले जाने के लिए आए है । शातिर अपराधी होने से पुलिस सतर्कता बरत रही है । शुक्रवार को खंडवा पुलिस की कस्टडी में आरोपितों को चैन्नई भेजा गया । पुलिस द्वारा खंडवा सहित प्रदेश के अन्य जिलों में हुई लूट , चोरी , ठगी और चेन स्नेचिंग के प्रकरणों में आरोपितों से पूछताछ की जा रही है । ताकि प्रदेश में आरोपितों ने वारदात की हो तो पता चल सके । विदित हो की बुधवार को गोवा एक्सप्रेस के एसी कोच से पुलिसने भोपाल के संजय नगर क्षेत्र में रहने वाले अब्बू हैदर , मेहंदी हसन , शादीक और हसन को गिरफ्तार किया था । आरोपितों से डेढ़ किलो सोना , 776 राशि रत्न व अन्य समान जब्त किया था । आरोपितों से जब्न माल का मूल्यकरीब दो करोड़ रुपए बताया गया था ।

पूछताछ की गई । इसके बाद कोतवाली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच अब्बूहैदर , मेहंदी हसन , शादीक और हसन को सीजेएम कोर्ट में पेश किया । इस दौरान पुलिसकर्मी आरोपितों को घेरे हुए रहे । कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मी तैनात रहे । नगर पुलिस अधीक्षक ललित गठरे और डीएसपी पुनम यादव ने कोर्ट में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था देखी । वहीं दूसरी तरफ पदमनगर थाना प्रभारी एसआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर चैन्नई से आए डीएसपी लक्ष्मण को चारों बदमाशों को लेकर अपडेट देते रहे । कोर्ट के अंदर टीआई मंडलोई मौजूद रहे । कोर्ट में एक बार आरोपितों को पेश किया गया । इसके बाद वे शाम 6 बजे पुलिस वाहन में बैठाए रखा गया । यहां से चारों को मेडिकल चेकअप कराने के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया । इस दौरान भी पुलिस ने पुलिसकर्मी सतर्क रहे । और आज आरोपियों को पुलिस कस्टडी में चेन्नई के लिए रवाना किया गया पहले इंदौर पहुंचेंगे फिर फ्लाइट से चेन्नई जाएंगे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews