Khandwa News : 49 साल बाद इस प्राचीन प्रतिमा ने छोड़ा चोला, संतो के मार्गदर्शन में किया अनुष्ठान

हनुमान जी द्वारा छोड़े गए चोले को नर्मदा के तट ले जाकर विधि-विधान पूर्वक नर्मदा में विसर्जित कर दिया गया।
hanuman ji

Khandwa News : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में मुख्य मंदिर प्रवेश द्वार पर स्थित प्राचीन दक्षिण मुखी हनुमान जी की प्रतिमा ने मंगलवार रात्रि मे चोला छोड दिया है।

49 साल पहले इसी तरह से हनुमान जी ने छोड़ा था चोला

पुजारी दीक्षित परिवार के पंडित अनुप दीक्षित ने बताया कि मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान जी की प्रतिमा अति प्राचीन है। इससे पूर्व 49 साल पहले वर्ष 1975 में हनुमान जी ने इसी तरह से चोला छोड़ा था। जोड गणपति मंदिर के महंत मंगलदास जी महाराज के मार्गदर्शन में पुजारी दीक्षित परिवार ने हनुमान जी द्वारा छोड़े गए चोले को नर्मदा के तट ले जाकर विधि-विधान पूर्वक नर्मदा में विसर्जित कर दिया गया।

hanuman ji

चोला छोडने के बाद अतिप्राचिन प्रतिमा की खास बात यह है कि इसमे ग्राम काटकुट के पास प्रसिद्ध ओखलेश्वर हनुमान जी कि प्रतिमा से मिलती जुलती आकृति ऊभरकर सामने आई हैं।

खंडवा से सुशील विधाणी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews