Khandwa News : लोकायुक्त के जाल में फंसा पटवारी, किसान से रिश्वत लेते गिरफ्तार

Khandwa News : लोकायुक्त के जाल में फंसा पटवारी, किसान से रिश्वत लेते गिरफ्तार

खंडवा, सुशील विधानी। मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) के खंडवा जिले (Khandwa District) में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां इंदौर लोकायुक्त टीम ने एक पटवारी को किसान से 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।पटवारी (Patwari) ने यह रिश्वत जमीन नामांतरण के मामले को जल्दी निपटाने के एवज में मांगी गई थी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अक्टूबर में मिलेंगे एक साथ 2 महंगाई भत्ते, बढ़ेगी सैलरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सोमवार को चिंताराम पटेल, हल्का नंबर 50,पटवारी, तहसील छैगांव माखन में जिला खंडवा को 5000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस (Indore Lokayukt Police) ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।यह रिश्वत किसान ने पटवारी से जमीन नामांतरण के एवज में मांगी थी।हालांकि पहले पटवारी ने 10 हजार की रिश्वत मांगी थी, जिसके बाद 9 हजार में सौदा तय हुआ था।इसकी पहली किस्त 5 हजार रुपए थी, जिसे लेने के लिए पटवारी ने किसान को आज 27 सितंबर को दोपहर मे बुलाया था, जिसके सूचना किसान ने इंदौर लोकायुक्त को दे दी थी, जिसके बाद आज योजना बनाकर पटवारी को ट्रैप किया गया।

यह भी पढ़े.. करोड़ों की सौगात: सीएम शिवराज बोले-MP में बनेंगे बिजली हब, खातों में राशि ट्रांसफर

खास बात ये है कि एक महीने में खंडवा जिले के पंधाना में लोकायुक्त पुलिस की यह दूसरी कार्रवाई है।  लोकायुक्त इंदौर पुलिस के निरीक्षक सुनील उईके की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया जिसमें पटवारी को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।  कार्रवाई के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत पुलिस थाना छेगाव माखन में कार्रवाई की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews