khandwa News : अब दोनों डोज लगवाने पर ही मिलेगी दारू, जारी हुए आदेश।

khandwa News : अब दोनों डोज लगवाने पर ही मिलेगी दारू, जारी हुए आदेश।

खंडवा , डेस्क रिर्पोट। वैसे तो मध्य प्रदेश सरकार और इसके आला अधिकारी प्रधान मंत्री मोदी की अगुवाई में हर भरसक प्रयास कर रहे हैं कि कोई वैक्सीनेशन से अचूका ना रह जाए। पर फिर भी कुछ लोग ऐसे हैं जो अभी भी कोरोना संक्रमण की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं। पहले समझाइश से और फिर कठोर रवैया अपनाकर सरकार और अधिकारियों ने संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रयास किए।

एक्शन में भिंड कलेक्टर, CM हेल्प लाइन में शिकायतों का निराकरण न करना अधिकारियों को पड़ा भारी

काफी हद तक मध्यप्रदेश सरकार मुखिया शिवराज सिंह की अगुवाई में संक्रमण की रोकथाम में सफल भी रही है। वैक्सीनेशन महाअभियन और अधिकारियों के बेहतर क्रियान्वन की वजह से प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव कम हो सका। इसके बाद भी मास्क की आवश्यकता और वैक्सीनेशन को बेहद जरूरी बता इन दोनों की उपयोगिता को कोरोना से बचाव के लिए श्रेष्ठ बताया गया।

गुना के आरोन में स्कूली छात्राओं के अपहरण का प्रयास, भीड़ ने पकड़े आरोपी

इस सब के बीच खंडवा जिले के जिला आबकारी अधिकारी ने एक आदेश जारी कर वैक्सीन के दोनों डोज न लगे ग्राहक के लिए देसी एवं विदेशी दारू ठेकों पर विक्रय बंद कर दिया है। आदेश में साफ तौर पर लिखा हुआ है कि जिला प्रशासन द्वारा मीटिंग में दिए गए निर्देश के अनुसार खंडवा जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन अभियान के साथ अब एक कार्य और किया जाएगा। जिसके अनुसार देसी एवं विदेशी दारू के ठेकों पर केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को दारू बेची जाएगी जिनके पास दोनों डोज लगे होने का सर्टिफिकेट होगा।

जबलपुर : दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर, आरोपी के परिजन कर रहे थे प्रताड़ित

जिला आबकारी अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश को पूरे जिले में लागू कर दिया गया है, अब देखने लायक बात यह होगी कि क्या इससे वाकई में जिले में वैक्विनेशन की दर बढ़ेगी और क्या वाकई में कोरोना की रोकथाम के लिए यह निर्देश मददगार साबित होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews