Khandwa News : प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Khandwa News : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में प्रतिबंधित सामग्री बेचने वाले आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है, इसी क्रम में खंडवा पुलिस ने नशे की दवा बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद हुई है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि थाना मोघट रोड पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रविवार देर रात साढ़े 11 बजे परदेशीपुरा क्षेत्र के बेगम पार्क से दबोचा गया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तब उसने अपना नाम फैजल उर्फ सोनू पिता जाफर शेख निवासी परदेशीपुरा क्षेत्र के रहने वाला बताया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से अवैध अल्प्राजोलम मादक टेबलेट कुल 664 नग बरामद की गई है। जिसकी कीमत करीब 1718 रुपए है।

इसी तरह की कार्रवाई पहले भी की गई थी। ये नींद की गोलियां है। कई लोग इन गोलियों को नशे के लिए इस्तेमाल करते है। आरोपी द्वारा अवैध तरीके से इन्हें बेचा जा रहा था। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सोमवार दोपहर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

खंडवा से सुशील विधाणी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews