CBI अफसर बनकर लूट को देते थे अंजाम, 4 आरोपियों से दो करोड़ का माल जब्त

CBI अफसर बनकर लूट को देते थे अंजाम, 4 आरोपियों से दो करोड़ का माल जब्त

खंडवा। सुशील विधानि। 

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो सीबीआई अफसर बनकर बड़े व्यापारियों के साथ लूटपाट करता था। गिरोह के सदस्य आलीशान ज़िंदगी गुजार रहे थे। वह अफसरों की तरह दिखने के लिए महंगे सूट पहना करते थे और बड़े व्यापारियों के यहां पुलिस अधिकारी बनकर दबिश दिया करते थे। खंडवा पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश में थी। पुलिस ने खण्डवा रेलवे स्टेशन पर गोवा एक्सप्रेस ट्रेन के A 1 कोच से चार संदिग्धों को रेल्वे स्टेशन से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 2 करोड़ से अधिक का माल बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक खंडवा एसपी को गुप्त जानकारी मिली थी कि गोवा एक्सप्रेस के ए 1 कोच में चार युवक सफर कर रहे हैं। यह सीबीआई अफसर बनकर लूट को अंजाम देते हैं। पुलिस ने खंडवा स्टेशन पर ट्रेन के आने के बाद तलाशी ली और चारों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से  एक किलो पांच सौ पच्चीस ग्राम सोना बरामद होने के साथ आंध्रप्रदेश और उत्तरप्रदेश के क्राईम ब्रांच के दो फर्जी आई कार्ड बरामद हुए। 

पुलीस अधीक्षक डॉक्टर शिव दयाल सिंह ने बताया कि, आरोपी क्राईम ब्रांच के अधिकारी बन समूचे देश में घूमकर व्यापारियों को निशाना बनाते थे। हाल ही में इन्होंने गोवा के व्यापारी को निशाना बनाया था। आरोपी क्राईम ब्रांच के फर्जी  अधिकारी बनकर समूचे देश के अलग अलग हिस्सों में  व्यापारियो को टारगेट बनाकर अवैध वसूली करते थे । जप्त सोने का मूल्य अस्सी लाख रुपये बताया जा रहा है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews