Khandwa News: नशे के आदी बेटे ने अपनी मां के साथ किया दुष्कर्म, चंद घंटों में हुई गिरफ्तारी

खालवा थाना प्रभारी ओमेश मार्को, एसआई भुवन वाशकले, एएसआई आरएस मंडलोई समेत पुलिस टीम अपने दलबल के साथ मातापुर गांव पहुंचे। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया था।
Khandwa

Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की कोख को कलंकित कर दिया है, जिससे मां-बेटे का रिश्ता शर्मसार हो गया। दरअसल, युवक ने अपनी मां के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पूरा गांव स्तब्ध हो गया।

युवक ने मां के साथ किया दुष्कर्म

पूरा मामला खंडवा जिले के खालवा थाना इलाके के ग्राम मातापुर का बताया जा रहा है। जहां एक महिला ने अपनी मां के साथ खालवा थाने में आकर कलयुगी बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इस दौरान महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि नशे के आदी 26 साल के युवक ने अपनी 45 वर्षीय सगी मां को दुष्कर्म का शिकार बना डाला।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं, खालवा थाना प्रभारी ओमेश मार्को, एसआई भुवन वाशकले, एएसआई आरएस मंडलोई समेत पुलिस टीम अपने दलबल के साथ मातापुर गांव पहुंचे। हालांकि, आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने मुखबिर के माध्यम से कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”942721165″]

खंडवा से सुशील विधानी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews