खंडवा पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय सांसी गिरोह भंडाफोड़ , 8 लाख का मश्रुका जब्त

खंडवा पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय सांसी गिरोह  भंडाफोड़ , 8 लाख का मश्रुका जब्त

खंडवा, सुशील विधाणी। गुरुवार को जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देश पर जिले में हो रही वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में है। खंडवा में आज दिनदहाडे 3 लाख 60 हजार रुपए के बैग की चोरी करने वाली अंर्तराज्य सांसी गैंग का पर्दाफाश किया गया है। घटना 19 अगस्त को दोपहर 02 बजे की है, जब जलेबी चौक लोहा मंडी से दो अज्ञात बदमाशों द्वारा एक नाबालिग बच्चे द्वारा मोटर सायकल पर रखा बैग में 3 लाख 60 हजार रूपये को बडी चालाकी के साथ चुराने की वारदात को अंजाम दिया गया था।

फरियादी उमेश पिता रामा तंवर निवासी आर्दश नगर लाल चौकी खंडवा के द्वारा थाना कोतवाली खंडवा पर उक्त घटना कि रिपोर्ट की गई, जिस पर अपराध कमांक 553/20 धारा 379 भादवि का कायम कर विववेचना में लिया गया था। उक्त घटना से शहर में अफरा – तफरी का माहौल उत्तपन्न हो गया था। जिसको पुलिस अधीक्षक द्वारा गम्भीरता से लेते हुये, आवश्यक निर्देश दिये गये थे । पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित गठरे के नेतृत्व में थाना कोतवाली पर उक्त घटना का पर्दाफाश करने हेतु टीम गठीत की गई। उक्त टीम ने घटना स्थल के आस – पास वरिष्ठ अधिकारियों एवं टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखे गये , जिसमें एक नाबालिग बच्चा एवं उसके साथ एक व्यक्ति रूपये से भरे बैग को चोरी कर भागते हुये दिखाई दिया। जिनकी गिरफतारी के लिए अलग – अलग टीमों का गठन कर , अलग – अलग जिलों में टीमों को रवाना किया गया था ।

मुखबीर की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त की गई एवं जिला राजगढ़ के पचोर से सांसी गैंग के आरोपी और एक नाबालिग अपचारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई । पूछताछ पर अपराध स्वीकार करने पर आरोपी 1 . संतोष पिता कृष्णा कोड़ान जाति सांसी उम्र 19 साल निवासी ग्राम गुलखेडी थाना बौढान राजगढ़, 2 . सुधीर कुमार पिता सिन्धी जाति सांसी उम्र 35 साल निवासी ग्राम गुलखेडी थाना बौढान राजगढ, 3 . अजय सिंह पिता कप्तान सिंह कोड़ान जाति सांसी उम्र 27 साल निवासी ग्राम गुलखेड़ी थाना बौढान राजगढ़ को गिरफतार किया गया है। एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया । आरोपियों 3 के कब्जे से चोरी गया 2 लाख से अधिक नगदी , बैग एवं घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन स्वीफ्ट डिजायर कुल मश्रुका 8 लाख रूपये का जब्त किया गया है।

आरोपियों से अन्य चोरियों के संबंध में पूछताछ में बताया की धार जिले के मनावर एवं उज्जैन जिले के बडनगर में भी इसी प्रकार की चोरी करना स्वीकार किया है । जो संबंधित पुलिस को सुचना दी गई है । तथा आरोपियों से अन्य चोरियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है । उक्त अंर्तराज्य सासी गैग को गिरफतार करने में निरीक्षक बी एल मण्डलोई थाना प्रभारी कोतवाली , उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी पदमनगर , उप निरीक्षक रामकुमार गौतम , उप निरीक्षक सिकादर सिंह जादव , सहायक उप निरीक्षक रमेश मोरे , प्र . आर . हिफाजत अली , आरक्षक अमर प्रजापत , अनिल वछाने , धर्मेन्द्र अहिरवार थाना कोतवाली , आरक्षक अरविंद तोमर थाना पदमनगर , आरक्षक राजेन्द्र पांजरे जिला विशेष शाखा तथा सायबर सेल के आरक्षक जितेन्द्र राठौर व सुनील की सराहनीय भूमिका रही जिन्हें पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा ईनाम से पुरूस्कृत किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews