खंडवा पुलिस ने एक लाख से अधिक का सट्टा पकड़ा

खंडवा पुलिस ने एक लाख से अधिक का सट्टा पकड़ा

खंडवा, सुशील विधानी। शहर में लगातार जुए सट्टे को लेकर पुलिस अधीक्षक को शिकायते मिल रही थी। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर कार्रवाई शुरू और इसी कड़ी में एक लाख से अधिक का सट्टा पकड़ाया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गए हैं कि अवैध जुआ सट्टा शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। इसी के देखते हुए समस्त थाना प्रभारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खण्डवा प्रकाश परिहार एवं सीमा अलावा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक खण्डवा ललित गठरे के निर्देशन में बुधवार को थाना पदमनगर पुलिस द्वारा फकीर मोहल्ला एवं दुबे कॉलोनी के पास से अवैध सट्टा खेलते तीन आरोपियों को गिरफतार किया है। उनकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को चौकी रामनगर क्षेत्र एवं गिदवानी मार्केट थाना मोघट रोड से गिरफ्तार किया है। इसी के साथ पुलिस ने लाखों रुपयों का सट्टा, मोबाईल तथा नगद 12 हजार 590 रूपये जब्त किए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews