बॉडी वॉर्न कैमरा से विसर्जन चल समारोह की निगरानी करेगी खंडवा पुलिस, संवेदनशील इलाकों पर रहेगी पैनी नजर

खंडवा में निकलने वाले गणेश विसर्जन चल समारोह को लेकर पुलिस अलर्ट है। भीड़ नियंत्रण, यातायात और सुरक्षा को लेकर एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।
Khandwa

प्रदेशभर में गणेश विसर्जन चल समारोह को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है। हर जिले की पुलिस विसर्जन के दौरान निकलने वाले चल समारोह और घाटों पर की गई विसर्जन की व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से करने की कोशिश में लगी है। खंडवा में भी पुलिस ने अपनी कमर कस ली है।

त्योहारों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान भीड़ नियंत्रण, यातायात, संवेदनशील स्थानों की निगरानी और झांकियों की आवाजाही किस तरह से करनी है। इसे लेकर विचार में विमर्श किया गया। एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। यह भी तय किया गया है कि पुलिसकर्मी बॉडी वॉर्न कैमरों के साथ ड्यूटी करेंगे।

बॉडी वॉर्न कैमरा से होगी निगरानी

बैठक में यह तय किया गया है कि चल समारोह में जिन पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वह बॉडी वॉर्न कैमरे लगाएंगे। इन कैमरों से ड्यूटी के दौरान होने वाली गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस तरह से गतिविधियों पर अच्छी तरह से नजर रखी जा सकेगी। वहीं अगर जरूरत पड़ती है तो पुलिस को किसी भी घटना या कार्रवाई की जांच में मदद मिल सकेगी। विवाद की स्थिति में रिकॉर्डिंग के जरिए घटनाक्रम आसानी से पता लगाया जा सकेगा।

कैसा होता है बॉडी वॉर्न कैमरा

बता दें कि यह एक बहुत ही छोटा सा और पहनने योग्य कैमरा होता है। जो कोई भी व्यक्ति अपने कपड़े, कंधे, कॉलर या हेलमेट पर क्लिप की मदद से लगा सकता है। यह आसपास होने वाली सभी गतिविधियों की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग कर लेता है।

संवेदनशील इलाकों पर नजर

शहर के संवेदनशील इलाकों को लेकर इस बार पुलिस सख्त नजर आ रही है। इन स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि उन्हें भीड़ में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखना है। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या विवाद दिखाई देता है, तो बड़े अधिकारी को जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

हर झांकी के साथ पुलिस बल

एसपी ने यह निर्देश दिए हैं की विसर्जन को दौरान निकलने वाले चल समारोह में हर झांकी के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहना चाहिए। ये बल झांकी के आगे और पीछे रहकर लगातार निगरानी करेगा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को आयोजकों और स्वयं सेवकों से संपर्क में रहने को कहा गया है। चल समारोह के दौरान श्रद्धालु आसानी से आवाजाही कर सकें। इसके लिए भीड़ नियंत्रण में रखने के निर्देश दिए हैं।

Khandwa Police

डीजे और वाहनों पर रहेगी नजर

चल समारोह में निकलने वाली झांकियां के साथ डीजे और अन्य वाहन भी निकलते हैं। इन पर भी पुलिस की नजर रहने वाली है। डीजे संचालकों को तय नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। चल समारोह के दौरान अगर कहीं भी अव्यवस्था होती है तो पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews