खंडवा : मॉर्निंग वॉक पर निकले पति-पत्नी से बंदूक की नोक पर लूट, जेवरात लेकर आरोपी फरार

खंडवा : मॉर्निंग वॉक पर निकले पति-पत्नी से बंदूक की नोक पर लूट, जेवरात लेकर आरोपी फरार

खंडवा, सुशील विधानी। पूरे मप्र (MP) के साथ ही खंडवा (Khandwa) में लॉकडाउन (lockdown) के अनलॉक (unlock) होते ही लुटेरों के हौसले भी बुलंद हो गए हैं। अब लूटेरे दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने से भी पीछे नहीं हट रहे है। ताजा मामला बड़गांव का है। जहां बड़गांव भिला रोड पर मॉर्निंग वॉक (morning walk) पर निकले पति-पत्नी को अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने अपना शिकार बनाया।

यह भी पढ़ें…ड्रग कंट्रोलर ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा- “गौतम गंभीर फाउंडेशन फैबीफ्लू दवा की जमाखोरी का दोषी”

जानकारी के अनुसार घटना मोघट थाना क्षेत्र के बड़गांव भीला रोड की बताई जा रही है। जहां बड़गांव भिला रोड पर मॉर्निंग वॉक (morning walk) पर निकले पवन डैमरा और उनकी पत्नी को अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर की लूट को अंजाम दिया है। करीब साढ़े 6 बजे जैसे ही पवन डैमरा और उनकी पत्नी घर से बडगांव भीला रोड पर सुनसान जगह देख कर नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती बदमाशों ने बंदूक निकल कर जान से मार देने की धमकी दी। और बंदूक की नोक पर लुटेरों ने चेन अंगूठी लूट ली पर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने शोर मचा दिया। इसके बाद एक मोटरसाइकिल वाला वहां से जा रहा था। उसने अपना फोन दे कर पुलिस और परिजनों को सूचित किया । लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास भी किया लेकिन कोई हाथ नहीं आया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं आरोपियों की तलाश के लिए सभी थाना क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने निर्देश देते हुए सभी अधिकारियों को टीम गठित कर आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए नाकाबंदी शुरू कर दी है। वहीं घटना पर नजर डालें तो सूचना पाकर मोघट पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान भी चलाया पर कोई हाथ नहीं आ सका। नगर पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त ललित घटरे मोघट थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और तलाशी शुरू की है।

यह भी पढ़ें…मंदसौर : डेढ़ माह से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, ग्राम पंचायत का किया घेराव

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews