Khandwa : दिनदहाड़े लूट, हथियारों की नोंक पर लुटेरे नगदी और जेवर ले उड़े

Khandwa : दिनदहाड़े लूट, हथियारों की नोंक पर लुटेरे नगदी और जेवर ले उड़े

खंडवा, सुशील विधाणी। मंगलवार दोपहर इंदौर-इच्छापुर हाईवे से लगे ग्राम रुस्तमपुर में दिन दहाड़े चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। खंडवा (Khandwa) में हुई इस वारदात में लुटेरे घर की दो महिलाओं को बंदूक और चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर नगद 40 हजार रुपये सहित लाखों रुपये और गहने लूट ले गए।

ये भी देखिये – Corona Patient को चारदीवारी लांघना पड़ा भारी, हवालात भेजने की तैयारी, आंकड़ा 181 पहुंचा

इस घटना में गांव में सुरेश गुप्ता शिक्षक के घर लुटेरे अचानक घुस गए और हथियार निकाल लिए। घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। वारदात के बारे में पता चलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने अलमारी से नकदी, जेवर, कीमती मोबाइल फोन और महिला द्वारा पहने हुए जेवर भी उतरवाकर लूट लिए और फिर वे रफूचक्कर हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और मुआयना किया। हाईवे से लगे आसपास के सभी गांव में अलर्ट कर दिया गया और पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। घटनास्थल पर खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह सहित पुलिस मौके पर पहुंची। आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जांच शुरू की। सुरेश गुप्ता के परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।

इनका कहना 
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार होंगे। 4 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। इन्हें पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

ये भी देखिये – VIDEO VIRAL: इंदौर पुलिस का शर्मनाक चेहरा- मासूम के सामने पिता की बेरहमी से पिटाई

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews