खंडवा : सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार

खंडवा : सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार

खंडवा,सुशील विधाणी। फेसबुक पर फर्जी फोटो आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर पुरुषों के साथ अश्लील चैटिंग करने वाला, उनके आपत्तिजनक वीडियो ब्लैकमेल करने वाले शातिर ठग को खंडवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े…यदि जॉब ढूंढने में हो रही है परेशानी ? जाने ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौकरी ना मिलने के क्या होते हैं कारण और क्या हैं उपाय ?

पुलिस ने आज खुलासा करते हुए बताया कि थाना मोघटरोड में एक महिला ने शिकायत की कोई अनजान फेसबुक आई.डी मैसेजर के जरिये अश्लील वीडियो भेजकर व कालिंग कर साथ ही वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी देकर रूपये की मांग कर रहा था जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस में की पुलिस ने इस मामले की छानबीन कर एक युवक को जयपुर से गिरफ्तार किया है आरोपी का नाम फूलचंद बताया जा रहा है जिसके कब्जे से एक एंड्रायड मोबाईल जब्त किया गया और आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया है।

[dgv_vimeo_video id=”675424909″]

यह भी पढ़े…गुना के पॉश इलाके में अधेड़ व्यक्ति की दिन दहाड़े हुई हत्या की वारदात

इस कार्रवाई में में थाना प्रभारी मोघट रोड थाना प्रभारी ईश्वर सिंह , उनि उमेश 31 कुमार लाखरे , प्र.आर. 529 राजीव यादव , आर . 208 केतन प्रजापति एवं सायबर सैल के प्र . आर . जितेन्द्र , आर . सुनील लाडगे का सराहनीय कार्य रहा।

[dgv_vimeo_video id=”675424340″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews