Khandwa News: सिमी सदस्य रकीब को कोलकाता STF ने किया खंडवा से गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर…

पुलिस क्राइम ब्रांच ने पकड़े दो और आरोपी, जुड़े थे तस्करी के अपराधों से

Khandwa News : मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से एक युवक को आतंकी संगठन से संबंध होने के कारण कोलकाता STF पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से STF ने एक मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और भी कुछ जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं। बता दें कोलकाता पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था, उसी मामले में खंडवा के अब्दुल रकीब को भी आरोपी बनाया था। इस लिए एसटीएफ की टीम ने खंडवा आकर उसकी गिरफ्तारी की है।

पश्चिम बंगाल से है कनेक्शन

दरअसल, रकीब का पश्चिम बंगाल से कनेक्शन मिला है। सोशल मीडिया पर ऐसी गतिविधियां को अंजाम दिया जा रहा था जो देश हित में नहीं है इसीलिए जब एसटीएफ की टीम ने पश्चिम बंगाल के सोशल मीडिया के ग्रुप की छानबीन की तो उसमें खंडवा के रकीब के जुड़े होने की बात सामने आई। उसके बाद टीम बंगाल से रकीब को पकड़ने के लिए शहर आई थी। सोमवार को शहर के खानशाहवली में रहने वाले सिमी के सदस्य अब्दुल रकीब को कोलकाता (स्पेशल टॉस्क फोर्स) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

कोलकाता STF ने मांगी मदद

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोलकाता के एक मामले में आतंकी कनेक्शन जुड़ने पर रकीब को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि कोलकाता एसटीएफ ने हमसे एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मदद मांगी थी। खंडवा के अब्दुल रकीब कुरैशी पर कोलकाता के थाने में धारा 121, 121ए, 122, 123 और 120बी के तहत केस दर्ज है। विवेक सिंह ने बताया की रकीब पर पहले भी यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया जा चूका है वह पूर्व में सिमी का सदस्य रहा है। फिलहाल, एक मामले में जमानत पर बाहर है।

[dgv_vimeo_video id=”787837801″]

खंडवा से सुशील विधानी की रिपोर्ट 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews